मुंबई में करंट लगने से धनबाद के युवक की मौत, जयनगर गांव में मातम; सांसद ढुल्लू महतो ने मुआवजे की उठाई मांग

मुंबई क्षेत्र में काम के दौरान करंट लगने से धनबाद के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी विकास कुमार महतो के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार विकास कुमार महतो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित सद्गुरु इलेक्ट्रिकल्स ट्रेडर्स में बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर कार्य करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन ने फोन के माध्यम से परिजनों को दी।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात एंबुलेंस से उनका शव पैतृक गांव जयनगर लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो शनिवार सुबह जयनगर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सांसद ने महाराष्ट्र के डीजीपी से फोन पर बातचीत कर संबंधित कंपनी की जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

इस दौरान सांसद ने राज्य में रोजगार की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में झारखंड के युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। यदि राज्य में पर्याप्त रोजगार के अवसर होते तो विकास को अपने परिवार से दूर जाकर काम नहीं करना पड़ता।

फिलहाल पूरे जयनगर गांव में शोक की लहर है और परिजन न्याय, मुआवजे तथा सरकारी सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

संवाददाता : नीतीश कुमार

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    भागलपुर में वायरल वीडियो की पुलिस ने की जांच, शादी के लिए मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती; एक गिरफ्तार

    भागलपुर। अमडंडा थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट की है। वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों…

    जमुई-समस्तीपुर-बांका-किशनगंज की घटनाओं के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट, पार्कों में पहुंची ‘पुलिस दी

    भागलपुर।जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में युवतियों से छेड़खानी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भागलपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। शहर के पार्कों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *