बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. ताजा अपडेट में प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में अत्‍यधिक मूसलाधार बारिश के आसार जताए गए हैं. दूसरी तरफ नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी के जलस्‍तर में वृद्धि हुई है.

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. IMD की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस दौरान मानसून बिहार के अन्‍य हिस्‍सों में भी सक्रिय होगा, ऐसे में उन क्षेत्रों में भी अच्‍छी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम बिहार के अधिकांश इलाकों के लोगों को अभी भी लगातार तेज बारिश का इंतजार है. वहीं, उत्‍तरी और  पूर्वी बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. दूसरी तरफ, नेपाल में लगातार तेज बारिश होने की वजह से बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के नदियों का जलस्‍तर बढ़ने लगा है. इससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं. प्रदेश के कुछ हिस्‍से के लोगों को अभी भी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है.

IMD ने बिहार के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है. लेटेस्‍ट वेदर फोरकास्‍ट बुलेटिन में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बिहार के कुछ हिस्‍सों में 28 से लेकर 29 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में संबंधित इलाके के लोगों को सावधान रहने को भी कहा गया है. बता दें कि उत्‍तरी और पूर्वी बिहार में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है. अब मौसम विभाग की ओर से अत्‍यधिक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. बिहार के कई हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है. इसके प्रभाव से अच्‍छी बारिश भी हो रही है, लेकिन प्रदेश के कुछ हिस्‍सों के लोगों को अभी भी लगातार मानसूनी बारिश का इंतजार है.

मानसून के लिए अनुकूल हालात मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट में बिहार के बाकी बचे हिस्‍सों में भी मानसून के सक्रिय होने की बात कही गई है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के फैलाव के लिए फिलहाल अनुकूल मौसमी दशाएं बनी हुई हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में मानसून उन हिस्‍सों में भी प्रभावी होगा. बता दें कि दक्षिण-पूर्व और पश्चिम बिहार के लोगों को अभी भी अच्‍छी बारिश का इंतजार है. प्रदेश के इन हिस्‍सों में कई जगहों पर आम लोगों को तेज धूप का सामना करना पउ़ रहा है.

नदियों का बढ़ने लगा जलस्‍तर नेपाल में मूसलाधार बारिश का असर बिहार के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने लगा है. साथ ही सीमाई इलाकों में नदियां भी उफनाने लगी हैं. पश्चिम चंपारण से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के जलस्‍तर में वृद्धि देखी गई है. इससे पहले कटिहार में महानंदा नदी के उफनाने की सूचना आ चुकी है. कटिहार के कुछ इलाकों में तो कटाव भी शुय हो गया. दरअसल, नेपाल के तराई वाले इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश होने का असर सीमावर्ती नदियों पर पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *