आरा में ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; करीब 2 लाख रुपये की शराब जब्त

 

आरा/दीपक गुप्ता। बिहार के भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार, 24 अक्टूबर को आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित बिहारी मिल ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा कार से 172.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कार सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

Sponsored Advertisement

 

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

 

जानकारी के अनुसार, भोजपुर के जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है।

 

सूचना मिलने के बाद सहायक आयुक्त ने निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शनिवार को बिहारी मिल ओवरब्रिज के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति सुजुकी ब्रेजा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

 

कार से मिलीं 960 बोतलें

 

तलाशी के दौरान कार से ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की 180 एमएल वाली कुल 960 बोतलें बरामद की गईं। शराब की कुल मात्रा 172.800 लीटर बताई गई है। इसके बाद विभाग की टीम ने शराब और कार को जब्त कर लिया तथा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पंजाब और वैशाली के रहने वाले हैं आरोपित

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर थाना क्षेत्र निवासी योगेश जसल, पिता विजय कुमार जसल, और वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सोनू कुमार, पिता राजा राय, के रूप में हुई है।

 

विभाग के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

 

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा समेत मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

 

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी तथा वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करी में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

Related Posts

भागलपुर: बरारी पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री और देरी के आरोप; डीडीसी से जांच की मांग

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत बरारी ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितता,…

भागलपुर में ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारी तेज, जदयू की बैठक में बनी रणनीति; नए पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्रb

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में आगामी कार्यक्रम ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ को सफल बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *