गया में दारोगा के बेटों पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

गया: बिहार के गया में दारोगा के दो बेटों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की विशेष टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लग गई। घायल अभियुक्तों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव उर्फ काला के रूप में हुई है। दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दारोगा सुधांशु शेखर के दो बेटों पर फायरिंग की घटना के बाद से गया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस की विशेष टीम दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए बिच्छी गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

19 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग

दरअसल, यह पूरा मामला बीते 19 अक्टूबर का है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा में दारोगा सुधांशु शेखर के दो बेटों को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस घटना में बड़े बेटे रानू शेखर की मौत हो गई थी, जबकि छोटे बेटे मोनू शेखर की हालत गंभीर बनी हुई है। सुधांशु शेखर फिलहाल मोतिहारी में पदस्थापित हैं।

घायल अभियुक्त के पिता भी रह चुके हैं दारोगा

इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। घायल अभियुक्त श्याम बिहारी के पिता सेवानिवृत्त दारोगा हैं। घटना के बाद से पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या कहती है पुलिस?

मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र के अनुसार, दारोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी। अपराधियों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गए। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

मुंगेर में पति को गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर जमकर हुआ हंगामा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिहार के मुंगेर जिले में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। मामला नया रामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम गांव…

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार सुबह से जिले के सभी 27 प्रखंडों में बनाए गए मतदान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *