सहरसा में प्रेम प्रसंग को लेकर तालिबानी सजा: महिला के काटे बाल, युवक का मूंडा सिर; 20-30 ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज


सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रूपनगर में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक कथित मामले को लेकर भीड़ द्वारा तालिबानी सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में साथ देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाकर न केवल मारपीट की, बल्कि महिला के बाल काट दिए और युवक का सिर भी मूंड दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रूपनगर निवासी रुखसाना खातून ने बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे किसी घरेलू काम के सिलसिले में सहरसा बस्ती दुमरेल निवासी 30 वर्षीय मो. आशिक को अपने घर बुलाया था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया।

आरोप है कि आक्रोशित भीड़ ने महिला और युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के सिर के बाल काट दिए गए, जबकि युवक का सिर आधा-अधूरा मूंडकर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया।

गश्ती प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अमित रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उग्र भीड़ को नियंत्रित कर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस की तत्परता से किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया। पुलिस अवर निरीक्षक अमित रंजन के स्वबयान पर सदर थाना कांड संख्या 654/26 दर्ज कर 20 से 30 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।संवाददाता : इन्द्रदेव

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

    धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

    धनबाद में जमीन कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

    धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *