पटना के अटल पथ पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल; स्कॉर्पियो की रफ्तार बनी हादसे की वजह!

पटना: बिहार की राजधानी पटना के अटल पथ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दुर्गा पूजा के पंडालों से दर्शन कर लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सड़क पर पलटते हुए हवा में उछल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

Sponsored Advertisement

मृतकों में दो किशोर शामिल

हादसे का शिकार हुए बच्चे पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के सदानी चक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी देर रात दुर्गा पूजा के पंडालों में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों की पहचान 16 वर्षीय अमरजीत कुमार और 17 वर्षीय अंकेश कुमार के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

वहीं, हादसे में घायल छह लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, घायलों की विस्तृत पहचान और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, पार्टी का झंडा लगी स्कॉर्पियो के मालिक और हादसे के बाद फरार बताए जा रहे चालक की तलाश की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अटल पथ पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Related Posts

सहरसा पहुंची अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम, खुर्दा मेले में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम

मधेपुरा जिले के खुर्दा में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में इस बार भी कुश्ती का रोमांच देखने को मिलेगा। दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने…

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय सिंह का बड़ा बयान, पप्पू यादव पर भी साधा निशाना

कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *