सहरसा में सड़क निर्माण को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन


सहरसा जिला के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर महिषी विधायक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य में अनियमितता तथा भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं।


दरअसल, 27 जनवरी को महिषी विधायक द्वारा वार्ड संख्या 10 में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिलान्यास के बाद सड़क का निर्माण आधा-अधूरा कर छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरी राशि की निकासी कर ली गई, लेकिन सड़क आज भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने विधायक के प्रतिनिधियों पर जाति विशेष के आधार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि जानबूझकर उनके इलाके की उपेक्षा की गई, जिसके कारण आज तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि करीब पांच वर्ष पहले भी सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी राशि निकाली गई थी, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं कराया गया। लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *