अचानक ठप हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम, लॉगआउट होने से परेशान हुए करोड़ों यूजर्स


सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मेटा के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम शुक्रवार शाम अचानक डाउन हो गए, जिससे भारत समेत दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 7:25 बजे शुरू हुई इस तकनीकी समस्या के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए।

फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे लोगों ने बताया कि दोबारा लॉगिन करने की कोशिश करने पर उन्हें “सेशन एक्सपायर्ड” और “पेज नॉट फाउंड” जैसे एरर मैसेज दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स अपने अकाउंट तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सेवाएं बाधित होने के बाद यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराने और जानकारी साझा करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। देखते ही देखते #FacebookDown और #InstagramDown सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने मीम्स, स्क्रीनशॉट और प्रतिक्रियाएं साझा करते हुए अपनी परेशानी जाहिर की।

वहीं, आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी कुछ ही मिनटों में लाखों शिकायतें दर्ज की गईं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि समस्या केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर असर डाल रही है।

फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार इसे सर्वर से जुड़ी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है। हालांकि मेटा की ओर से अभी तक इस आउटेज के कारणों या सेवाओं की बहाली को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कंपनी की प्रतिक्रिया और सेवाओं की बहाली का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

    धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

    धनबाद में जमीन कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

    धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *