गोपालगंज में 12 वर्षीय छात्रा की मौत से आक्रोश, कथित आरोपी के घर के बाहर किया अंतिम संस्कार

बिहार के गोपालगंज में 12 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। तीन दिन पहले लापता हुई सातवीं कक्षा की छात्रा संजना का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में कथित आरोपी के घर के दरवाजे पर ही चिता सजाकर छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में आरोपियों और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूरा मामला गोपालगंज जिले के अजमत गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा संजना लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव एक पट्टीदार के घर के पीछे से बरामद किया गया। छात्रा का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

Sponsored Advertisement

मृतका के परिजनों ने पूर्व के विवाद को हत्या की वजह बताते हुए कथित आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों को आशंका है कि विवाद के कारण छात्रा की हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण छात्रा का शव लेकर कथित आरोपी के दरवाजे पर पहुंच गए। वहीं चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

विभा कुमारी, थावे थानाध्यक्ष उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

फिलहाल, पुलिस कथित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब सभी की नजर जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जिससे संजना की मौत की असली वजह सामने आ सके।

Related Posts

करमचट डैम पर दो विभागों में टकराव, एक-दूसरे का रास्ता रोकने का वीडियो वायरल

रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड स्थित करमचट डैम पर वन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। बीते गुरुवार को दोनों…

धनबाद के झारखंड मैदान में सत्यम शिवम सुंदरम पूजा कमिटी के पंडाल का भव्य उद्घाटन, 27वें वर्ष में पहुंचा दुर्गोत्सव

झारखंड मैदान में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर है। सत्यम शिवम सुंदरम पूजा कमिटी की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव का धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भव्य उद्घाटन किया। इस मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *