नवरात्र पर 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराई गृह प्रवेश की खुशियां

नवरात्र के शुभ अवसर पर भागलपुर जिले के पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया जनजाति के 68 परिवारों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हुई। वर्षों से भूमिहीन होकर जीवन गुजार रहे इन परिवारों को अब अपना पक्का घर मिल गया है। अदाणी पावर प्लांट की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी गईं। इसके साथ ही सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परिवारों ने अपने नए घरों में प्रवेश किया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुरारी पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश रंजन, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी 68 परिवारों ने अपने नवनिर्मित घरों का अवलोकन किया और गृह प्रवेश कर नई जिंदगी की शुरुआत की।

 

**अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से हुआ आवास निर्माण**

 

जानकारी के अनुसार, पीरपैंती पावर प्लांट परिसर में लंबे समय से रह रहे भूमिहीन संथाल और पहाड़िया समुदाय के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई थी। इन परिवारों को सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन परिस्थितियां प्रदान करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने पहल की। अदाणी पावर प्लांट के सीएसआर मद से इन परिवारों के लिए आवासों का निर्माण कराया गया।

 

इस पहल से परिवारों को केवल रहने के लिए घर ही नहीं मिला, बल्कि उन्हें सुरक्षित और स्थायी जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ है।

 

**नए घर की चाबी पाकर महिलाओं के चेहरे खिले**

 

अपने नए घरों की चाबियां हाथों में लेकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। लंबे समय से स्थायी आवास की कमी से जूझ रहे परिवारों के लिए यह पल बेहद खास रहा। नवरात्र के शुभारंभ पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम उनके जीवन में नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया।

 

अदाणी फाउंडेशन की इस पहल से 68 आदिवासी परिवारों का अपने घर का सपना साकार हुआ है। इस अवसर ने परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद दी है।

 

Related Posts

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण के आरोप, जामताड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

**जामताड़ा।** जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा…

बेटे की राह तकते-तकते पथरा गईं मां-बाप की आंखें, अहमदाबाद से भागलपुर लौटते वक्त युवक लापता, फैक्टरी के मुंशी पर संदेह

जिस बेटे के सहारे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं, आज उसी की तलाश में मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। हर स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी नजरें अपने लाल को खोजने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *