भोजपुर में थाना परिसर के अंदर फायरिंग, 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत; हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां संदेश थाना परिसर के अंदर देर रात हुई फायरिंग में 25 वर्षीय होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय की मौत हो गई। गोली जवान के सीने में लगी थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित राइफल को जब्त कर लिया है और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोली गलती से चली या जवान की हत्या की गई।

घटना संदेश थाना परिसर में स्थित होमगार्ड बैरक की है। मृतक जवान की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र मोनल कुमार राय के रूप में हुई है। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक, फायरिंग में जवान के सीने में गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्हें आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित, होमगार्ड कमांडेंट सुभाष सिंह और नगर थानाध्यक्ष देवराज राय अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, गोली थ्री नॉट थ्री सर्विस राइफल से चलने की बात सामने आई है। वहीं, गोली चलने के बाद संबंधित साथी जवान के फरार होने की भी चर्चा है। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

भोजपुर एसपी ने बताया कि घटनास्थल और बैरक की जांच की जा रही है। संबंधित हथियार जब्त कर लिया गया है और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बैरक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक, गोली चलाने वाले और मृतक जवान एक ही पंचायत के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी में दोनों के बीच किसी पुराने विवाद की बात सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होमगार्ड जवान की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।

Related Posts

बेटे की राह तकते-तकते पथरा गईं मां-बाप की आंखें, अहमदाबाद से भागलपुर लौटते वक्त युवक लापता, फैक्टरी के मुंशी पर संदेह

जिस बेटे के सहारे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं, आज उसी की तलाश में मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। हर स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी नजरें अपने लाल को खोजने…

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का सहरसा में आक्रोश मार्च, कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराएगी विरोध

सहरसा मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *