बोकारो की फल मंडी में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख; लाखों का नुकसान

बोकारो: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुंदी बाग बाजार स्थित फल मंडी में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में फल मंडी की तीन दुकानें और पीछे बनी एक झोपड़ीनुमा संरचना आ गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यवसायियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 10:30 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की दो दमकल गाड़ियां और झारखंड सरकार की एक दमकल वाहन को लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अग्निकांड में बड़ी मात्रा में फल, कैरेट, प्लास्टिक सामग्री और अन्य सामान जलकर राख हो गए। फल व्यवसायियों के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये में है। व्यवसायी निवारण महतो ने बताया कि हाल ही में मंगवाया गया करीब छह लाख रुपये मूल्य का आम से भरा एक ट्रक पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा अन्य फलों और व्यापारिक सामग्री का भी भारी नुकसान हुआ है।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली तारों की अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद फल व्यवसायियों ने उचित मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *