सुपौल में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, बस के खलासी की मौत, छह यात्री गंभीर रूप से घायल

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पटना से अररिया जिले के जोगबनी जा रही देव ट्रेवल की बस ने झाझा गांव के पास सड़क पर पहले से खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में हादसे के वक्त करीब 30 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, हादसा भपटियाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत झाझा गांव के पास हुआ। पटना से जोगबनी जा रही देव ट्रेवल की बस दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 पर पहले से खड़े पटाखे की सामग्री से लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं।

खलासी की मौके पर मौत, छह यात्री घायल

इस हादसे में बस के खलासी भगीरथ झा की मौके पर ही मौत हो गई। 44 वर्षीय भगीरथ झा करजाईन थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के वार्ड नंबर सात निवासी विजय नारायण झा के पुत्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं, हादसे में उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जसपाल सिंह, वीरपुर के जयशंकर कुमार सिंह, रिद्धि सिंह और अशोक कुमार, वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी अवधेश कुमार शर्मा तथा नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

घायलों का अस्पताल में इलाज

घटना की सूचना के बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल जसपाल सिंह को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बस और ट्रक जब्त किया

हादसे की जानकारी मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस तथा ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं, बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Posts

बेटे की राह तकते-तकते पथरा गईं मां-बाप की आंखें, अहमदाबाद से भागलपुर लौटते वक्त युवक लापता, फैक्टरी के मुंशी पर संदेह

जिस बेटे के सहारे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं, आज उसी की तलाश में मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। हर स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी नजरें अपने लाल को खोजने…

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का सहरसा में आक्रोश मार्च, कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराएगी विरोध

सहरसा मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *