बिहार के बगहा में कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनभर घायल

बगहा। बिहार के बगहा से शारदीय नवरात्र के पहले दिन एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी स्थित दोन कैनाल के पास कलश यात्रा के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस्था और भक्ति के माहौल में अचानक मातम पसर गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, भैरोगंज थाना क्षेत्र के सहसराव गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर शारदीय नवरात्र के पहले दिन जल बोझी करने दोन नहर पहुंचे थे। इसी दौरान कलश यात्रा में शामिल एक श्रद्धालु झंडा लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि झंडा हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद करंट फैलने से कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु झुलसकर घायल हो गए।

 

घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

 

रामनगर के एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

वहीं, बगहा सदर विधायक राम सिंह ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

नवरात्र के पहले दिन हुए इस हादसे ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर प्रशासन की जांच और बिजली विभाग की जवाबदेही पर टिकी है।

Related Posts

समस्तीपुर के दूधपुरा में 600 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा, माता के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

**समस्तीपुर, बिहार।** जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत दूधपुरा में रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। दूधपुरा दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित…

शारदीय नवरात्र की पहली पूजा पर मां के जयकारों से गूंजा भ्रमरपुर का मणिद्वीप दुर्गा मंदिर, लगभग 400 साल पुरानी है आस्था की परंपरा

  **भ्रमरपुर सिद्धपीठ में उमड़ रहे श्रद्धालु, तांत्रिक विधि-विधान से होती है मां भगवती की पूजा-अर्चना** Sponsored Advertisement   **भागलपुर।** शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *