भोजपुर में नौवीं के छात्र को मारी तीन गोलियां, हालत गंभीर

भोजपुर/बिहार: बिहार में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। स्कूल जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़े नौवीं कक्षा के एक छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने छात्र के सीने में तीन गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घायल छात्र को आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह रोहतास जिले के कैथी गांव निवासी दिनेश सिंह का बेटा है। आशीष औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता है। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर जगु टोला के समीप बस स्टॉप पर खड़ा होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचे और उस पर गोलीबारी कर दी।

Sponsored Advertisement

गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि एक गोली उसके सीने के बाईं ओर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

दो सप्ताह पहले स्कूल में हुआ था विवाद

घायल छात्र ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले स्कूल में शर्ट पर चटनी गिरने को लेकर विवाद हुआ था। छात्र को आशंका है कि इसी विवाद के कारण उसे निशाना बनाया गया है। हालांकि, गोलीबारी की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल में हुए विवाद और गोलीबारी के बीच संबंध होने की भी पुष्टि नहीं हुई है।

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ ही बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस गोलीबारी के पीछे की असली वजह क्या सामने आती है और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कब तक हो पाती है।

Related Posts

कटिहार स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, इंसानियत की हो रही सराहना

कटिहार स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने CPR देकर बचाई यात्री की जान, इंसानियत की हो रही सराहना

ओवरटेक कर रहे बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

ओवरटेक कर रहे बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *