JEE Advanced के बाद सबसे बड़ा सवाल: Computer Science, AI या Data Science, किस ब्रांच का करें चयन?

पटना: JEE Advanced के नतीजे आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि इंजीनियरिंग में कौन-सा ब्रांच भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा। इन दिनों JoSAA काउंसलिंग चल रही है और सही कॉलेज व ब्रांच का चयन छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाले शिक्षक और IIT कानपुर के पूर्व छात्र ऋषि कुमार के अनुसार, Computer Science (CS), Artificial Intelligence (AI) और Data Science तीनों ही अच्छे विकल्प हैं। हालांकि Computer Science सबसे पुराना, व्यापक और लोकप्रिय ब्रांच माना जाता है। यही वजह है कि टॉप रैंक वाले छात्रों की पहली पसंद अक्सर Computer Science ही होती है।

उन्होंने बताया कि AI और Data Science, Computer Science से विकसित हुए नए क्षेत्र हैं। यदि किसी छात्र की रैंक बहुत अच्छी है तो उसे Computer Science को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं अपेक्षाकृत कम रैंक वाले छात्र AI और Data Science जैसे उभरते हुए क्षेत्रों का चयन कर सकते हैं। उनका कहना है कि Computer Science में BTech करने के बाद छात्र आगे चलकर AI और Data Science में विशेषज्ञता भी हासिल कर सकते हैं।

ऋषि कुमार के मुताबिक, पिछले वर्षों के JoSAA आंकड़े बताते हैं कि शीर्ष IITs में Computer Science की सीटें काफी कम रैंक पर ही भर जाती हैं, जबकि AI और Data Science की सीटें अपेक्षाकृत अधिक रैंक तक उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंजीनियरिंग में केवल CS ही नहीं, बल्कि Civil, Mechanical, Chemical, Metallurgy, Electronics and Communication जैसे कई अन्य ब्रांच भी बेहतर करियर अवसर प्रदान करते हैं।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

वहीं IIT रुड़की के पूर्व छात्र और फिजिक्स शिक्षक गिरीशंकर का मानना है कि IT सेक्टर में सफल होने के लिए केवल Computer Science की डिग्री जरूरी नहीं है। अच्छे IIT, NIT या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से किसी भी ब्रांच में BTech करने वाले छात्र भी IT और सॉफ्टवेयर सेक्टर में करियर बना सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि JoSAA काउंसलिंग के दौरान छात्रों को सबसे पहले अपना लक्ष्य स्पष्ट करना चाहिए। यदि लक्ष्य MNC और कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी पाना है तो CS, AI और Data Science बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं सरकारी सेवाओं, इंजीनियरिंग सर्विसेज या UPSC जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले छात्र अन्य इंजीनियरिंग ब्रांचों को भी प्राथमिकता दे सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि छात्र कॉलेज और ब्रांच का चयन अपने करियर लक्ष्य को ध्यान में रखकर करें।

  • Related Posts

    बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

    बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

    31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

    31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *