मक्का खेत में नंगा बिजली तार लगाने से युवक की मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार; पलामू पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पलामू। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में मक्का की फसल को नीलगाय से बचाने के लिए खेत की घेराबंदी में नंगा बिजली तार लगाए जाने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के आरोपी ललन भुईयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 80-81/28, दिनांक 27 अगस्त 2026 के मामले में विरेन्द्र भुईयां, पिता स्वर्गीय रघुवीर भुईयां, निवासी फटीया, पोस्ट सरईडीह ने अपने भाई संदीप भुईयां की मौत को लेकर सुरेश भुईयां, कृष्णा भुईयां और ललन भुईयां के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

 

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ललन भुईयां ने अपनी बाड़ी में मक्का की फसल लगाई थी। फसल को नीलगाय से बचाने के लिए उसने खंभे और बिजली पोल के सहारे सिंगल फेज का नंगा बिजली तार खेत के चारों ओर लगा दिया था। इसी दौरान संदीप भुईयां नंगे तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी अभियुक्त ललन भुईयां, उम्र करीब 57 वर्ष, पिता स्वर्गीय कड़ईल भुईयां, निवासी उपरीटांड़, थाना नौडीहा बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी सामान की बरामदगी नहीं हुई है।

 

छापेमारी दल में थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित नौहान, सहायक अवर निरीक्षक राजेश बैठा और थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

 

पलामू पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि खेत, जमीन या बाड़ी की घेराबंदी के लिए नंगे बिजली तार का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे इंसान या जानवर की जान जा सकती है और ऐसा करना गंभीर अपराध है।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू।

Related Posts

नाला में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

जामताड़ा। नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को अपराध नियंत्रण और आगामी दुर्गा पूजा को लेकर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की…

पलामू डीसी ने 48 मिनट में पूरी की 9 KM दौड़, फिटनेस के साथ दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

पलामू। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गांधी जयंती के अवसर पर अपनी फिटनेस और अनुशासन का परिचय देते हुए 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। उन्होंने पलामू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *