12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से हसनपुर गांव में मातम, पेट दर्द उठने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम


भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर पंचायत के हसनपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान मनोज बिंद की 17 वर्षीय पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया।


परिजनों के अनुसार अंजनी 12वीं कक्षा की छात्रा थी और आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए स्नातक में नामांकन कराने की तैयारी कर रही थी। वह पढ़ाई में काफी होनहार थी और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। बताया गया कि मंगलवार की रात उसने घर में रोटी बनाकर सभी परिजनों को भोजन कराया। उसने अपने पिता को भी खाना खिलाया और घर के अन्य कामकाज भी निपटाए। उस समय तक वह पूरी तरह सामान्य थी।

Sponsored Advertisement


खाना खाने के कुछ समय बाद अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन करीब तीन किलोमीटर दूर दरियापुर बाजार पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत गंभीर हो गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए।


इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


मृतका के बड़े पिता चुनचुन बिंद ने बताया कि अंजनी दो बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। उन्होंने कहा कि उसे पहले कभी पेट दर्द की कोई गंभीर शिकायत नहीं रही थी। ऐसे में अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। छात्रा की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    धनबाद में जमीन कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

    धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना…

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *