महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सुल्तानगंज व शाहकुंड में राजद का धरना प्रदर्शन


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) परिवार की ओर से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।


सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय में धरना कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने किया, जबकि शाहकुंड प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। धरना में बड़ी संख्या में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Sponsored Advertisement


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु एवं राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, गरीब, मजदूर और महादलित परिवारों का जीवन कठिन हो गया है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही हैं, जबकि रोजगार के अवसर लगातार घटते जा रहे हैं।


नेताओं ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन केवल सुल्तानगंज और शाहकुंड तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद द्वारा इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जनता की समस्याओं का समाधान करने तथा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण लगाने की मांग की।


धरना के दौरान नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा हरे गमछे का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरा गमछा भारतीय संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है तथा इस तरह की टिप्पणी या व्यवहार अस्वीकार्य है। इस मामले में राष्ट्रपति से उचित कार्रवाई की मांग भी की गई।


धरना-प्रदर्शन के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपा।

कार्यक्रम में अरविंद यादव, शशिर कुमार सिंह, नटबिहारी मंडल, मो. मेराज, अफरोज आलम, मंजीत ठाकुर, अनिरुद्ध यादव, मो. मंजूर आलम, डॉ. नईमुद्दीन, सदानंद यादव, बिकेष कुमार सन्न्टु, विजय यादव, विभूति यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *