समांथा रैम्सडेल के नाम दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला होने का रिकॉर्ड है। 32 साल की समांथा का मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है। वे तरह-तरह के फल और डिशेज़ मुंह में एक बार में डालकर दिखाती हैं। कांच का एक औसत साइज़ का ग्लास भी उनके मुंह में फिट हो जाता है।
दुनियाँ में सबसे बड़े मुंह वाली महिला को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
इंसान के मुंह की संरचना सभी की अलग अलग होती है। आंखें, नाक, कान और मुंह सभी के अलग होते है। आपने कई लोगों को देखा होगा जिनका मुंह बड़ा होता। जब भी वे पानी पूरी खाते है तो एक बार में खा जाते है। वहीं सामान्य लोग ऐसा नहीं कर पाते है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे बताने जा रहे है जिसका मुंह बहुत बड़ा खुलता है।
यह एक बार में पूरा बर्गर खा सकती है। इस महिला का नाम समांथा रैम्सडेल है। समांथा का नाम दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आइए जानते है इस बारे में बारे में जो दुनियाभर में काफी मशहूर है।
32 वर्षीय समांथा अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत के स्टैमफोर्ड में रहती है। सामंथा का मुंह दिखने में सामान्य ही लगता है। लेकिन जैसे ही वह अपना मुंह खोलती हैं, तो देखने वाले दंग रह जाते है। समांथा रैम्सडेल का मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है। समांथा पूरी दुनिया में बड़े मुंह वाली महिला के नाम से मशहूर है।