बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को संपन्न होगी।

राज्य में कुल 90,712 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 203 सामान्य सीटों, 38 दलित आरक्षित और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। मतदाता सूची में इस बार 14 लाख नए वोटर शामिल किए गए हैं। कुल मतदाता संख्या में 3,92,000 पुरुष और 3,50,000 महिला वोटर शामिल हैं। प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1,200 वोटर होंगे।

243 विधानसभा सीटों के लिए 243 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए 38 जिलों में 38 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। बूथ पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए ग्राउंड फ्लोर और रैंप की विशेष व्यवस्था की गई है।

बिहार में 22 वर्षों बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। पोलिंग स्टेशनों के ठीक बाहर मोबाइल जमा करने का नियम लागू किया गया है।

राज्य का यह चुनाव मॉडल पूरे देश में लागू करने के लिए एक उदाहरण माना जाएगा। मतदाता और चुनाव संबंधित जानकारी के लिए बिहार वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 सक्रिय किया गया है।

चुनाव आयोग ने इस बार 17 नए पहल और प्रयास किए हैं, जो न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश में भविष्य में कारगर साबित होंगे। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा बढ़ाना और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं प्रभावी बनाना है।

इस प्रकार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 राज्य में लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा और व्यवस्थित, सुरक्षित, और आधुनिक चुनाव प्रक्रिया का उदाहरण साबित होगा।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *