वृद्धावस्था में अकेलेपन में जीवन व्यतीत कर रही 81 वर्ष के वृद्ध ने शुक्रवार को एडीएम कोर्ट में 37 वर्षीय विधवा महिला से शादी कर ली। बूढ़ा 1999 में एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुआ था। पत्नी की मौत के बाद वह अकेला रह रहा था। पति की मौत के बाद महिला भी छह साल की बच्ची के साथ अकेली रह रही थी। मिलने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
उदयन मार्ग के निवासी 81 वर्षीय सरकारी अधिकारी थे और वर्ष 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। जब उनके कोई बच्चे नहीं थे, तो उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। उसकी शादी सालों पहले हुई थी। उनकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद उसकी मुलाकात 37 साल की एक महिला से हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। महिला गृहिणी है और पति की मौत के बाद से वह अपनी छह साल की बच्ची के साथ अकेली रह रही थी। शुक्रवार को कोठी स्थित एडीएम कार्यालय में एडीएम संतोष टैगोर के सामने वृद्ध तथा महिला की शादी हो गई।
कोर्ट परिसर में भीड़
कोर्ट मैरिज की सूचना मिलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस पर वृद्ध और महिला भड़क गए। मामले में एडीएम टैगोर ने बताया कि दोनों ने विधिवत शादी के लिए आवेदन किया था। दोनों ने अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की।
