खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले साइबर ठगों के गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग लोगों को पैसा तीन गुना करने कां झांसा देकर उनको लाखों का चूना लगाते थे। नूरसराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, झारखंड के जामताड़ा के बाद बिहार के अलग अलग जिलों में साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर नवादा और नालंदा साइबर ठगों का सेफ जोन बन गया है। नालंदा की नूरसराय थाने की पुलिस को लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रेलवे क्रॉसिंग के पास से 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार ठग लोगों को झांसा देते थे कि वे एक हजार रुपए के बदले उसका तीन गुना यानी तीन हजार रुपए देंगे। लोगों को झांसा दिया जाता था कि वे जितने पैसे लगाएंगे उससे तीन गुना पैसा उन्हें वापस मिलेगा। गिरोह के सदस्य अबतक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल के साथ 98 हजार रुपया कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *