सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। वहीं खान व भूतत्व विभाग ने शेखपुरा की तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी निधि भारती को निलंबन मुक्त कर दिया गया है।

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें वरीय उप समाहर्ता, अपर समाहर्कास उप निदेशक व भूमि सुधार उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं। पटना में वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित सन्नी कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी चंपारण बनाया गया है। पटना में ही वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित प्रवीण कुंदन को भूमि सुधार उप समहर्ता पटना सिटी बनाया गया है। इस तरह से बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला किया गया है। 

निलंबन मुक्त की गई शेखपुरा की खनिज विकास पदाधिकारी

पटना । खान व भूतत्व विभाग ने शेखपुरा की तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी निधि भारती को निलंबन मुक्त कर दिया गया है। हालांकि उनकी दो वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गयी है। निधि भारती को 18 अप्रैल को निलंबित किया गया था। उन पर जान बूझकर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने, बिना वाहन संख्या के दूसरे राज्य द्वारा निर्गत मैनुअल चालान को मान्यता देने, बिना वजन कराए मनमाने ढंग से वाहनों पर लदे खनिज का आकलन करने, 14 चक्के के वाहनों के लिए निर्धारित दंड शुल्क से कम दंड शुल्क लगाने, सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के अलावा भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप था।

निधि भारती को अपना पक्ष रखने को कहा था

सात जून को खान एवं भूतत्व विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर निधि भारती को अपना पक्ष रखने को कहा था।  भारती ने पहली जुलाई को विभाग के सामने अपना पक्ष रखा था। इसके बाद उन्हें निलंबन मुक्त किया गया परंतु उनके दो वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *