बिहार में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होगी। स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार डॉक्टरों की बहाली करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत मेडिकल कॉलेज में 13 सौ (असिस्टेंट प्रोफेसर) तो सामान्य अस्पतालों के लिए 38 सौ डॉक्टर बहाल किए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों (चिकित्सक शिक्षक) की बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी गई है। बाकी पदों पर बहाली का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट को भेजा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिहार स्वास्थ्य सेवा के तहत डॉक्टरों की बहाली होगी। विभाग में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 6629 पद स्वीकृत हैं।
इनमें 6391 चिकित्सक कार्यरत हैं।
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों के मात्र 238 पद रिक्त हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कमी विशेषज्ञ चिकित्सकों (पीजी) की है।
राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों के स्वीकृत पद 5093 हैं। इनमें मात्र 1570 ही कार्यरत हैं। 3523 पद रिक्त हैं।
विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों के पद भरने के लिए इस बार विशेष रणनीति पर काम शुरू किया है। वहीं दंत चिकित्सा सेवा संवर्ग के तहत दंत चिकित्सकों की बहाली की जाएगी।
राज्य में 586 दंत चिकित्सक के पद स्वीकृत हैं। इनमें 523 चिकित्सक कार्यरत हैं। मात्र 63 पद रिक्त हैं। तीनों पदों को मिलाकर राज्य में चिकित्सकों के 12308 पद स्वीकृत हैं। इनमें 8484 चिकित्सक कार्यरत हैं।
3824 खाली पदों पर बहाली होगी। जबकि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा कैडर के तहत 1318 डॉक्टरों की बहाली की जाएगी।
बहाली की प्रक्रिया इसी साल पूरा करने का लक्ष्य है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीपीएससी को अधियाचना भेजने के साथ ही अनुरोध भी किया है कि वह बहाली प्रक्रिया को अविलंब पूरा करे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
