हाइट है 3 फीट 2 इंच, लेकिन बिना पैरों के जब वे नाचते हैं तो पूरी महफिल ही लूट लेते हैं। लोग सीटी बजाने लगते हैं। यहीं नहीं वह एक मिनट में 40 शब्द कंप्यूटर पर टाइप कर लेते हैं। मोबाइल चलाने के लिए हाथ की जरूरत नहीं पड़ती है। पत्नी की हाइट 5 फीट 2 इंच है।

ये हैं सीवान के गुठनी प्रखंड के डरैला गांव के मुरली कुमार सिंह। उम्र इनकी 40 साल हो चुकी है। मुरली कुमार सिंह के जन्म से दोनों हाथ-पैर नहीं हैं, लेकिन वह इसे अपनी कमजोरी मानकर नहीं बैठ गए। डांस का हुनर सीखा और ऑर्केस्टा में अनाउंसर का काम करने लगे। वह दूसरों को खुशी बांटने लगे।

घंटों कर सकते हैं डांस
मुरली सिंह बताते हैं कि वह अपनी जांघ की हड्डियों के सहारे किसी भी संगीत पर घंटों तक नृत्य कर सकते हैं। बताते हैं कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। लेकिन कई वर्षों पूर्व सीवान में आकर बस गए हैं। यहीं पर अपनी पत्नी के साथ रह कर जीवन बसर करते हैं।

लव मैरिज की है, पत्नी है लंबी
मूल रूप से मुरली कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के बलडीहा के रहने वाले हैं. 2015 में सीवान के गुठनी प्रखंड स्थित डरैला गांव में आकर रहने लगे. यहीं वो ऑर्केष्ट्रा में अनाउंसर का काम करने लगे. इसके साथ ही ऑर्केस्ट्रा में डांस करना, लोगों के सामने कॉमेडी कर हंसाना ही काम है. मुरली कुमार सिंह ने 2013 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली निशा कुमारी से प्रेम विवाह किया था. अभी एक बेटा और एक बेटी है. ऑर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान पत्नी को शक हुआ कि मुरली किसी और महिला के साथ रिलेशन में है तब उसकी पत्नी उसे छोड़कर देवरिया चली गई.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *