मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुनीं 101 आवेदकों की शिकायतें, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का निर्देश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में 101 आवेदकों की शिकायतें सुनीं और उनके निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे आवेदकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस पर अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं के समय पर निष्पादन का आश्वासन दिया।

सरकारी भवनों और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों की मरम्मत, रखरखाव एवं साफ-सफाई का कार्य 31 मार्च 2027 से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छूटे हुए टोलों तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। विद्यालयों में रंग-रोगन, चहारदीवारी, मरम्मत, शौचालय, पेयजल और बिजली की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण, भवनविहीन विद्यालयों के लिए भवन निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन जरूरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, गृह, ग्रामीण कार्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास और ऊर्जा विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान होने से उन्हें राहत मिलती है और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। अधिकारियों को इस विश्वास को बनाए रखने और प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के मंत्री, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव मौजूद रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े।

Related Posts

गोपालगंज में गैस सिलेंडर से भीषण हादसा, 17 लोग झुलसे; दो की हालत नाजुक

गोपालगंज में गैस सिलेंडर से भीषण हादसा, 17 लोग झुलसे; दो की हालत नाजुक

भागलपुर में कुख्यात खोखा सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या, पांच साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

भागलपुर में कुख्यात खोखा सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या, पांच साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *