सहरसा में जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन यादव ने माया होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देने की रणनीति तैयार की। इस दौरान कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कोशी प्रमंडल का प्रभार देव नारायण उर्फ नुनु यादव को सौंपा गया। बैठक में तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बिहार की 243 सीटों पर मजबूती से लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता दोनों दलों से परेशान है, इसलिए जनशक्ति जनता दल आम लोगों के लिए एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रहा है। उन्होंने बताया कि 38 जिलों में संगठन को और मजबूती देने का अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, नए पदाधिकारी नुनू यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ हमें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में मौजूद सुरेश राय .अरविंद यादव . नवीन यादव .अशोक यादव .सहित  कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। सहरसा की इस बैठक को आगामी चुनाव से पहले संगठन विस्तार की बड़ी कड़ी माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *