सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुखीखेना गांव की रहने वाली रजिया देवी पति जागो सदा ने पुलिस पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके पति जागो सदा का अपनी ही भाभी विमला देवी के साथ अवैध संबंध है। शादी के बाद से ही इसी कारण वह रजिया देवी के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना करता आ रहा है।

रजिया देवी के अनुसार उसके पति और भाभी मिलकर उसके माता-पिता व भाई से ₹1 लाख दहेज की मांग कर रहे थे। जब परिवार वालों ने यह राशि देने से इनकार किया तो उसके साथ बर्बर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, कई बार पति जागो सदा भाभी विमला देवी और उसके पति ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश भी रची, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने कभी भी घर खर्च या बच्चों की देखभाल के लिए पैसा नहीं दिया। जो भी कमाई करता था, वह अपनी भाभी को सौंप देता था। मजबूरी में रजिया देवी मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती रही।

लगातार अत्याचार सहने के बाद अब पीड़िता ने कहा कि वह और सहन नहीं कर सकती। उसने पुलिस पदाधिकारियों से न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *