सर्पदंशसर्पदंश

नवगछिया। बरसात का मौसम शुरू होते ही नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में सर्पदंश के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को मात्र 14 घंटे के भीतर अस्पताल में सर्पदंश के पांच अलग-अलग मामले पहुंचे। राहत की बात यह रही कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की तत्परता से सभी पीड़ितों की जान बचा ली गई। इस दौरान परिजनों ने भी समझदारी दिखाते हुए पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते इलाज शुरू हो सका।

सर्पदंश
सर्पदंश

केला के खेत में गुधो यादव को डंसा सांप

पहला मामला परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया गांव से सामने आया। शुक्रवार दोपहर 35 वर्षीय गुधो यादव, पिता – सूधो यादव, केला के खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। डंसते ही परिजनों ने कोई देरी न करते हुए गुधो यादव को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तुरंत एंटी वेनम और आवश्यक उपचार शुरू किया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ। इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई और उन्हें घर भेज दिया गया।

घर में काम कर रही पूजा देवी को डंसा सांप

दूसरा मामला रंगरा थाना क्षेत्र के जोनिया गांव का है। पूजा देवी, पति – जितेंद्र मंडल, शुक्रवार को घर में घरेलू कार्य कर रही थीं, तभी एक सांप ने अचानक डंस लिया। घर वालों ने तत्परता दिखाते हुए पूजा देवी को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

सूर्य की पहली किरण में सुरेंद्र प्रसाद सिंह बने शिकार

तीसरा मामला रंगरा चौक थाना क्षेत्र के बनिया गांव का है। यहां के निवासी 62 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पिता – स्व. इंद्रदेव प्रसाद सिंह, को शुक्रवार की सुबह खेत के पास एक सांप ने डंस लिया। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने एंटी वेनम इंजेक्शन और अन्य दवाओं से उपचार कर उनकी जान बचाई। समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी स्थिति अब स्थिर है।

खाना बनाते समय किशोरी तम्मन्ना खातून को सांप ने काटा

चौथा मामला रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी का है, जहां रहने वाली मूक-बधिर किशोरी तम्मन्ना खातून, पिता – खलील बैठा, शुक्रवार को घर में खाना बना रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। तम्मन्ना ने संकेतों के माध्यम से अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए तम्मन्ना को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को नियंत्रण में रखा। इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रेलवे क्वार्टर में कर्मचारी को डंसा सांप, देर रात तक चला इलाज

पाँचवा मामला नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्वार्टर का है। शुक्रवार रात वहां एक रेलकर्मी को सांप ने काट लिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक उनका इलाज जारी रहा। खबर लिखे जाने तक डॉक्टरों ने बताया कि मरीज का उपचार किया जा रहा है और हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

अस्पताल की अपील – बरतें सावधानी, समय पर पहुंचे अस्पताल

अस्पताल प्रबंधन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं सामान्य हो जाती हैं। खेतों में काम करने या घर में साफ-सफाई करते समय विशेष सतर्कता बरतें। घर के आसपास घास-फूस की सफाई रखें और रात में लाइट का प्रयोग कर सतर्क रहें। यदि सर्पदंश की घटना होती है तो बिना समय गंवाए तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचें। समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि समय पर लाने और एंटी वेनम इंजेक्शन देने से पीड़ितों की जान बचाना संभव हो पाया है। यदि लोग जागरूकता और सतर्कता दिखाएंगे तो इस बरसात में सर्पदंश की घटनाओं में होने वाली अप्रिय मौतों को रोका जा सकता है।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा किलकारी बाल भवन में 3 से 22 जून तक रचनात्मक छुट्टियों का आयोजन

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *