भागलपुर जिले के **सन्हौला थाना क्षेत्र** अंतर्गत **महेशपुर बहियार** में शुक्रवार को **आकाशीय बिजली गिरने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई**, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना उस समय हुई जब सभी महिलाएं **धान की रोपनी** के लिए खेत में काम कर रही थीं। बारिश के बीच अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से **महेशपुर निवासी नंदलाल महतो की पुत्री क्रांति कुमारी** की मौके पर ही मौत हो गई। वह स्नातक की छात्रा थी और अगले वर्ष मार्च में उसकी शादी तय हुई थी।
घटना में **मनोरमा देवी, शांति कुमारी, सरस्वती कुमारी** समेत पलवा गांव की **मोरमा देवी** भी घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल **सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र** में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि क्रांति अपने भाइयों और मां के साथ रहती थी। पिता और दो भाई **पंजाब में मजदूरी करते हैं**, जबकि एक भाई घर पर रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही **पिता और भाई पंजाब से रवाना** हो चुके हैं।
सूचना मिलने पर **सन्हौला पुलिस** घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर **पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया**।
**घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है** और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260