संविधानसंविधान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि एक बार फिर से कांग्रेस समेत विपक्ष द्वारा ‘संविधान बदलने’ वाले झूठ के जरिए अपने ‘कर्मों’ को छिपाने की कोशिश की जा रही है। 25 जून 1975 को लोकतंत्र का गला घोंटने वालों का संविधान की दुहाई देना हास्यास्पद है।

संविधान
संविधान

आपातकाल का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि 50 साल पहले 25 जून को कांग्रेस द्वारा देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थीं। देश को जेलखाना बना दिया गया और लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचल दिया गया था। आज अपने संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी इस बात का संकल्प लें कि जो 50 साल पहले किया गया, कांग्रेस फिर करने की हिम्मत नहीं करे। आरोप लगाया कि कांग्रेस की फितरत में ही तानाशाही है। देश की जनता को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था। रातों-रात देशभर के विरोधी राजनेताओं को जेलों में ठूंस दिया गया था। कांग्रेस की कृत्य की वजह से ही 25 जून सदैव भारत के लोकतंत्र के इतिहास में ‘काला दिन’ के रूप में जाना जाएगा।

इसे भी पढ़ें

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

दहेज लोभियों ने ले ली 26 बर्षीय युवती की जान

बच्चे को बांधकर पीटा…गांव में घुमाया…चोरी का डेमो कराया

भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में रिटायर्ड सैनिकों ने किया जमकर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *