नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में शुक्रवार को सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला पालक एवं विधानसभा पालक की घोषणा की गयी। इस निर्णय से संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होने के साथ-साथ आगामी चुनाव और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने की तैयारी भी शुरू हो गयी है।
घोषित सूची के अनुसार, जिला पालक की जिम्मेदारी प्रोफेसर भोला कुंवर को सौंपी गयी है। वहीं, गोपालपुर विधानसभा के पालक विजय चौधरी और बिहपुर विधानसभा के पालक अभय राय को बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संबंधित क्षेत्र में संगठन और भी मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी पहुंच बना सकेगा।
भाजपा नवगछिया द्वारा युवा मोर्चा की कमान कुणाल गुप्ता को सौंपी गयी है। कुणाल गुप्ता ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में दुर्गेश कुशवाहा की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाना और किसान हित में योजनाओं की जानकारी उन्हें देना प्राथमिक कार्य होगा।
महिला मोर्चा की जिम्मेदारी पुनम चौरसिया को दी गयी। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनाओं से जोड़ना उनका उद्देश्य रहेगा। इसी क्रम में अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अरुण मंडल को बनाया गया है, जिन्होंने कहा कि समाज के अति पिछड़े वर्ग को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मो सरफराज को मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और उनके विकास में संगठन की भूमिका को प्रस्तुत करना उनका कार्य होगा। वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विपिन पासवान और अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को नियुक्त किया गया है। दोनों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और समुदाय विशेष की समस्याओं को पार्टी और प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही।
घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक मजबूती में विश्वास रखती है और नवगछिया में संगठन को सशक्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी मोर्चा अध्यक्ष और पालक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा ताकि भाजपा की नीतियां और योजनाएं आम लोगों तक पहुंच सकें।
इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन में सामूहिक नेतृत्व और सहयोग से ही सकारात्मक परिणाम लाए जा सकते हैं। नवगछिया भाजपा के इस संगठनात्मक विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260