शिक्षा



रांची झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन का शनिवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर आने के बाद झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रामदास सोरेन अपने सरकारी आवास के बाथरूम में फिसल गए, जिससे उन्हें सिर पर गंभीर चोट लग गई। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें तत्काल जमशेदपुर ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया था।

डॉक्टरों के अनुसार, गिरने के कारण उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी और खून जम गया था। ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

रामदास सोरेन झारखंड की राजनीति में एक जमीनी और कद्दावर नेता माने जाते थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और घाटशिला विधानसभा सीट से विधायक थे। वे सामाजिक न्याय और शिक्षा के मुद्दों पर लगातार मुखर रहते थे। उन्होंने हमेशा आदिवासी समाज और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार को लेकर काम किया।

उनका राजनीतिक कद उस समय और बढ़ गया जब चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद, हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को मंत्रीमंडल में जगह दी थी। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया था। उन्होंने विभाग में कई सुधारात्मक कदम उठाए थे और सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की थी।
शिक्षा
रामदास सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताते हुए कहा,
“रामदास जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक समाजसेवी थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों और वंचितों की आवाज उठाई। शिक्षा विभाग में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है।”

इसके अलावा राज्यपाल, विपक्ष के नेता और कई सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विधानसभा भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, और राज्य सरकार द्वारा एक दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है।

रामदास सोरेन के निधन से झारखंड ने एक अनुभवी और कर्मठ जननेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई जल्द मुमकिन नहीं है।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *