वृक्षवृक्ष

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को राजधानी वाटिका (ईको पार्क) में बाम्बेक्स इपलीटिका वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में डोरंडा का पौधा भी लगाया।

वृक्ष
वृक्ष

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और डॉ. एस. सिद्धार्थ, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, सीएम के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े, डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित थे।

वर्ष 2012 में सीएम ने की थी इस परंपरा की शुरुआत

दरअसल, 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक पौधरोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधरोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *