विवाद





भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर में बर्तन को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में किसी के सिर, तो किसी के पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद दो घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो अन्य का इलाज स्थानीय क्लीनिक में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी विजय मंडल और सिंटू मंडल शराब के नशे में घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पहले भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत मधुसूदनपुर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज कराने के बाद मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *