भागलपुर जिले के मलिकपुर दियारा से एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक के लापता होने की खबर ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, पीरपैंती थाना क्षेत्र के मलिकपुर दियारा निवासी 59 वर्षीय राम जी सिंह अपने बेटे रूदल कुमार जिसकी उम्र (उम्र 24 वर्ष) है वो अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए भागलपुर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वे लोग बरौनी पैसेंजर से शिवनारायणपुर स्टेशन पहुँचे। रात अधिक हो जाने के कारण वे मथुरापुर नवटोलिया स्थित अपने दामाद मुन्ना सिंह के घर रात्रि विश्राम के लिए चले गए।
घर पहुँचने के कुछ देर बाद रूदल कुमार ने पैखाना जाने की बात कही। इस पर दामाद मुन्ना सिंह उसे लेकर बाहर गए। लेकिन इसी दौरान रूदल अचानक पैखाना करने के बहाने वहाँ से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन रूदल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता युवक रूदल कुमार का हुलिया इस प्रकार बताया गया है—उसने नीले रंग की शर्ट, नेवी ब्लू रंग का लूजर और सफेद गमछा पहन रखा था। वह अर्द्ध विक्षिप्त है और बातचीत कम करता है। परिजनों ने आम लोगों और प्रशासन से गुहार लगाई है कि यदि किसी को भी रूदल के संबंध में जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या परिवार से 6287068735 पर संपर्क करें।

इस घटना से पूरे परिवार में बेचैनी का माहौल है और सभी रूदल की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260