सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत औरली गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान नीरज सादा की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले को हत्या बताया है।
मृतका की बहन चांदनी कुमारी ने बताया कि उन्हें रिंकू के देवर ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद कर दिया गया। जब वे और उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि रिंकू देवी का शव घर के अंदर पड़ा हुआ था और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार थे। इससे परिजनों की शंका और गहरा गई।
चांदनी कुमारी के अनुसार, रिंकू देवी और उसके पति नीरज सादा के बीच लंबे समय से पारिवारिक तनाव और विवाद चलता आ रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि रिंकू के गले पर काले निशान हैं, जिससे उन्हें यह आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
रिंकू देवी खगड़िया जिले के चैनपुरा वार्ड संख्या 07 की मूल निवासी थीं। वह दो बहनों में बड़ी थीं और उनका एक पांच वर्षीय बेटा भी है। उनकी असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता और बहनें बेसुध हैं और न्याय की गुहार लगा रही हैं।

घटना की सूचना पर सलखुआ थाना अध्यक्ष विशाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतका की बहन के लिखित आवेदन पर प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण भी चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और यदि यह हत्या है तो दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260