नवगछिया। सुलेखा मंडल बलात्कार व हत्याकांड के विरोध में राजद की ओर से मंगलवार को खरीक प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में राजद नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ने की, जबकि संचालन अंसार अंसारी ने किया।

धरना की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर सुलेखा मंडल को श्रद्धांजलि देने से हुई। सभा में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, अलख निरंजन पासवान ने कहा कि घटना के 18 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन अब तक दोषियों को पकड़ने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुलिस घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। 14 जुलाई को अनुमंडल कार्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
सभा में राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही जदयू-भाजपा सरकार में अतिपिछड़ों, दलितों और शोषितों पर अत्याचार के मामले तेजी से बढ़े हैं। सुलेखा मंडल के साथ हुई घटना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि धमदाहा में काजल मंडल, मुंगेर में स्नेहा मंडल, रंगरा में अतिपिछड़ा समाज की छात्रा समेत सैकड़ों मामलों में न्याय नहीं मिला है। ऐसे मामलों में सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता उजागर होती है।
धरना कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन खरीक बीडीओ को सौंपा गया, जिसमें जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
सभा को जिला प्रधान महासचिव किशोर सिंह यादव, प्रभाग अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, केदार शर्मा, मेही दास, छतरीश यादव, मनोज मंडल, महेश फौजी, मनोज यादव, विजय पंडित, राजेश पंडित, विजय मंडल, विनोद सिंह निशाद, प्रिंस कुमार मंडल, सुमित यादव, ई. चंदन कुमार यादव, अभिषेक अभिषेक, युवा प्रभाग अध्यक्ष सुमन कुमार, इंदु देवी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, पृथ्वी शर्मा, लक्ष्मण मंडल, अजय मंडल, महेंद्र यादव, बीरेंद्र चोपड़ा, महमूद गजनवी, नसीब रविदास, मणिलाल पासवान, छात्र नेता राजीव यादव, बिपीन मंडल, श्रवण हरिजन, गुलाब सिंह, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार, अर्जुन सिंह, अनील शर्मा, नितेश यादव, कृष्णा कुमार, राजेश मल्लिक, योगेंद्र राम समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।
नेताओं ने कहा कि जब तक सुलेखा मंडल को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक राजद का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दलितों और गरीबों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए सड़क से विधानसभा तक आवाज उठाई जाएगी। सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन पर दबाव बनाने का संकल्प लिया।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सहरसा किलकारी बाल भवन में 3 से 22 जून तक रचनात्मक छुट्टियों का आयोजन
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260