रांचीरांची

पटना जंक्शन पर रांची से पटना आ रही वंदे भारत ट्रेन से आरपीएफ ने नोटों से भरा बैग बरामद किया है। जिसमें 500-500 के नोट भरे थे। 50 लाख कैश देखकर आरपीएफ भी दंग रह गई। शक के आधार पर पुलिस ने युवक की चेकिंग की थी। इस दौरान पकड़े शख्स बजरंग सिंह ठाकुर के पास जो ट्रॉली बैग मिला। उसमें 50 लाख कैश था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो स्मार्ट वॉच भी जब्त की हैं। जिनकी कीमत 30 हजार के करीब है। आरोपी झारखंड के रामगढ़ का रहने वाला है।

रांची
रांची

आरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि शक के आधार पर युवक की तलाशी ली गई। पहली नजर में बैग में अवैध शराब की खेप होने की आशंका हुई। लेकिन जब बैग खोला गया तो उसमें 50 लाख नगद मिले। जिसके बाद युवक से पूछताछ की गई। जिसमें पता लगा कि 50 लाख की रकम रांची से पटना में किसी शख्स को देनी थी। हालांकि वो शख्स कौन है। उस बारे में आरोपी ज्यादा कुछ नहीं बता पाया है। शनिवार रात 10 बजे आरोपी बजरंग सिंह को पुलिस ने डिटेन किया था। फिलहाल पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है

इसे भी पढ़ें

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *