उत्तर प्रदेश के झांसी से रक्षाबंधन के पवित्र दिन पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक युवक ने अपनी 18 वर्षीय बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के प्रेमी की भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्याओं के आरोप में युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, गरौठा के चंद्रपुरा गांव की रहने वाली कुमारी का गांव के ही विशाल नाम के युवक से प्रेम संबंध था। करीब चार महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन पंचायत और परिवार की सुलह के बाद उन्हें वापस घर लाया गया। इसके बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा, जिससे कुमारी का भाई अरविंद नाराज था।

 

पहले प्रेमी की हत्या

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही पुणे से लौटे अरविंद ने अपने दोस्त प्रकाश प्रजापति के साथ मिलकर इस रिश्ते को खत्म करने का प्लान बनाया। 7 अगस्त को दोनों ने विशाल को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। विशाल का शव गुढ़ा गांव में बरामद हुआ था।

 

फिर बहन को भी मार डाला

विशाल की हत्या के बाद भी अरविंद का गुस्सा शांत नहीं हुआ। रक्षाबंधन के दिन वह अपनी बहन को दवा दिलाने के बहाने घर से ले गया और उसकी भी गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह कुमारी का शव सिर मुंडा हुआ एक सुनसान चबूतरे के पास मिला।

 

पुलिस की कार्रवाई

पलिस ने दोनों आरोपियों अरविंद और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि एक भाई अपनी ही बहन की इतनी बेरहमी से जान ले सकता है।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली

रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *