युवक




भागलपुर जिले के मलिकपुर दियारा से एक 24 वर्षीय युवक के लापता होने की खबर ने इलाके में चिंता और भय का माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार पीरपैंती थाना क्षेत्र के मलिकपुर दियारा निवासी 59 वर्षीय राम जी सिंह अपने अर्द्ध विक्षिप्त पुत्र रूदल कुमार (उम्र 24 वर्ष) का इलाज कराने के लिए पत्नी के साथ भागलपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे वे बरौनी पैसेंजर से शिवनारायणपुर स्टेशन पहुँचे। रात अधिक हो जाने के कारण वे मथुरापुर नवटोलिया स्थित अपने दामाद मुन्ना सिंह के घर रुक गए। घर पहुँचने के कुछ देर बाद रूदल कुमार ने पैखाना जाने की बात कही। दामाद मुन्ना सिंह उसे बाहर लेकर गए, लेकिन इसी दौरान रूदल कुमार पैखाना करने के बहाने वहाँ से भाग गया।

इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। लापता युवक का हुलिया इस प्रकार बताया गया है — उसने नीले रंग की शर्ट, नेवी ब्लू रंग का लूजर और सफेद गमछा पहन रखा था। वह अर्द्ध विक्षिप्त है और बातचीत कम करता है, जिससे उसकी तलाश और कठिन हो गई है।

परिजन बेहद परेशान हैं। राम जी सिंह और उनका पूरा परिवार रोते-बिलखते हर जगह खोज कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को रूदल कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत नजदीकी थाना या परिवार से संपर्क करें। संपर्क नंबर: 6287068735।

इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। माता-पिता अपनी संतान की सकुशल वापसी की कामना कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और तलाश जारी है।
युवक
हम इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा करेंगे। रूदल कुमार की सुरक्षित वापसी के लिए सभी दुआ कर रहे हैं।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली

रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *