मुंगेर जिले में रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पहली घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शामपुर चोखंडी गंगा घाट पर हुई। यहां 56 वर्षीय मजदूर दिनेश यादव की मौत गंगा में डूबने से हो गई। जानकारी के मुताबिक जुगल यादव की बकरी गंगा में गिरकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए दिनेश यादव ने साहस दिखाते हुए गंगा में छलांग लगा दी।
उन्होंने बकरी को तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में चले जाने से बाहर नहीं निकल पाए। आसपास के लोगों ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि दिनेश यादव घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
दूसरी घटना असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव पंचायत अंतर्गत ढोल पहाड़ी गांव के समीप बेलहरनी नदी के कैनाल की है। यहां चार वर्षीय निखिल कुमार, पिता दुर्योधन मंडल, खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया और डूब गया। निखिल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 में पढ़ता था।

वह अपने दादा विष्णुदेव मंडल के साथ नदी किनारे खेल रहा था, तभी हादसा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना असरगंज थाना और प्रशासन को दी। मौके पर अंचल अधिकारी उमेश शर्मा व पुलिस टीम पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निखिल के पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
इधर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। इन घटनाओं से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।’
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
