महिला

भागलपुर सावन मास के पावन अवसर पर महिला उद्यमिता सह सावन महोत्सव का आयोजन किया, जिसका विधिवत उद्घाटन भागलपुर की पूर्व मेयर डॉक्टर बिना यादव, पूर्व डिप्टी मेयर डॉक्टर प्रीति शेखर, डॉ बीणा सिंन्हा सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम की प्रोपराइटर रेखा जी एवं सभी आगंतुक अतिथियों के साथ संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, और संस्था की महिलाओं के द्वारा आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र एवं सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया,

महिला

तत्पश्चा संस्था के द्वारा नवगछिया की रहने वाली एक निर्धन महिला को स्वरोजगार के लिए किराना दुकान खोलने हेतु किराना दुकान की सामग्री दी गई ताकि वह आत्मनिर्भर और सशक्त हो सके ।मौके पर संस्था के महिला सदस्यों के द्वारा कई तरह के गेम्स का आयोजन किया गया था, जिसमें महिलाओं ने पार्टिसिपेट कर खूब आनंद उठाया, वही गेम्स में विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही संस्था के द्वारा किए गए कार्यों में उत्तम कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया,

आज के सावन महोत्सव के मौके पर सभी महिलाएं हरी चूड़ी हरी बिंदी के साथ एक से एक परिधान पहन कर सावन महोत्सव में पहुंची थी जिससे पूरा महोत्सव परिसर हरियाली मय हो गया, चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा, तेरे बगैर साजन सावन मजा ना देगा ऐसी गीतों से महोत्सव की शुरुआत की गई और एक से बढ़कर एक गीत गाने चलते रहे जिस पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाएं और झूमे,

साथ ही संस्था के तरफ से लजीज व्यंजन का भी व्यवस्था की गई थी जिसका लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया, वही आगंतुक अतिथियों ने मां आनंदी संस्था की कार्यों की सरहाना करते हुए करते हुए संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *