गोपालपुर। गोपालपुर पश्चिमी मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीत झा की अध्यक्षता में पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने, बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने, प्रत्येक बूथ से पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं के चयन, पन्ना प्रमुख और बीएलओ टू के चयन पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा और हम लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथों पर नए वोटरों से संपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद व वरीय भाजपा नेता अनिल यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने विकास के कई कार्य किए हैं और इसका लाभ जनता को मिला है। हमें इन कार्यों को जनता तक ईमानदारी और निष्ठा के साथ पहुंचाना है ताकि आगामी चुनाव में जनता का विश्वास पार्टी पर बना रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव सिर्फ जीतने का नहीं बल्कि बिहार में विकास की रफ्तार को बनाए रखने का भी है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य आलोक सिंह ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारीकियों को कार्यकर्ताओं को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर 5 सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है, जो हर मतदाता तक संपर्क कर सके। उन्होंने पन्ना प्रमुख और बीएलओ टू के दायित्व, चयन प्रक्रिया और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को नींव से मजबूत करेगा।
बैठक में भाजपा महामंत्री मुकेश राणा, मंडल प्रभारी कौशल जायसवाल, बासुकी मंडल, चंदन भगत, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण फॉर्म का वितरण किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से टीम गठन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष ने दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया और सभी ने गांव-गांव, घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के समापन पर मंडल अध्यक्ष रंजीत झा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए काम कर रहा है और इस बार गोपालपुर विधानसभा से भी एनडीए को ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में गोपालपुर पश्चिमी मंडल की भूमिका अहम होगी।
बैठक में सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि हर सप्ताह मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि बूथ स्तर पर किसी भी प्रकार की कमजोरी न रहे और संगठन पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव में विजय प्राप्त कर सके।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260