भाजपाभाजपा

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवगछिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत साहु का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे नवगछिया प्रखंड अंतर्गत साहु परबत्ता के निवासी थे। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। शुक्रवार की दोपहर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार महादेवपुर घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

भाजपा
भाजपा

अनंत साहु वर्ष 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के जिलाध्यक्ष रहे थे। उनके कार्यकाल में भाजपा संगठन ने नवगछिया क्षेत्र में मजबूती के साथ विस्तार किया और पार्टी को ग्राम स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को कार्यकर्ता आज भी याद करते हैं। वे हमेशा पार्टी की मजबूती और संगठन निर्माण को लेकर सक्रिय रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में समाज सेवा और जनसमस्याओं को उठाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके सरल स्वभाव और समाजसेवा के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग में उनका सम्मान था।

उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, स्थानीय नेताओं और शुभचिंतकों की भीड़ उनके निवास स्थान पर जुट गयी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन किया। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं और लोगों ने उनके द्वारा समाज और संगठन के लिए किये गये कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी।

अनंत साहु के निधन पर भाजपा नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, नवगछिया विधायक ई. शैलेन्द्र, सांसद अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, भाजपा नेता सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व महामंत्री आलोक सिंह, मुकेश राणा, अजित कुमार, वशिष्ठ कुशवाहा, रंजीत झा, धीरज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, गौरव सिंह, मुकेश मंडल, दीपक भगत, सुबोध यादव, कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, चंदन जायसवाल, पंकज शर्मा, प्रियतोष सिंह और संजीव वर्मा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी नेताओं ने कहा कि अनंत साहु के निधन से भाजपा परिवार ने एक सच्चा सिपाही और संगठन को समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

विधायक ई. शैलेन्द्र ने कहा कि अनंत साहु हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे और संगठन की एकजुटता बनाये रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। सांसद अनिल यादव ने उनके निधन को क्षेत्र और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि अनंत साहु का मार्गदर्शन हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की और वे हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल रहते थे। अंतिम संस्कार में उनके परिजनों और गांव के लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। उनके निधन से नवगछिया क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग उनके व्यक्तित्व, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाज सेवा को हमेशा याद रखेंगे।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *