नवगछिया। सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रेणु देवी और विधायक ई. शैलेंद्र ने विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने बिहार में चल रही योजनाओं और नवगछिया के विकास कार्यों को रफ्तार देने की बात कही।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर प्रदेश के विकास को गति दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को जनता गांव-गांव में पसंद कर रही है। लोगों का विश्वास इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने नवगछिया की बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का विशेष रूप से जिक्र किया। शाहनवाज ने कहा कि यह ओवरब्रिज अब जल्द ही आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके उद्घाटन का श्रेय कोई भी ले सकता है, लेकिन नवगछिया की जनता अच्छे से जानती है कि इस पुल के निर्माण में किसकी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज शुरू होने के बाद नवगछिया में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा और क्षेत्र की रफ्तार और तेज होगी।
इसके अलावा शाहनवाज हुसैन ने जानकारी दी कि खगड़िया से पूर्णिया तक फोर लेन सड़क की स्वीकृति जल्द ही मिलने वाली है और इसके कार्यारंभ की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। यह सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी और अपने परिवार तथा समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करती रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि शाहनवाज हुसैन का नवगछिया और भागलपुर से गहरा जुड़ाव है। वे हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते आए हैं और आगे भी जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, मुक्तिनाथ निषाद, संतोष साह, सुबोध कुशवाहा, मुकेश राणा, गुलाबी सिंह, रंजीत झा, दीपक भगत, कौशल जायसवाल, आलोक बंटू, श्रीकांत कुशवाहा, नीतेश सिंह, प्राणिक वाजपेयी, विक्रम सिंह, सुबोध यादव, गौरव सिंह, कुणाल गुप्ता, सज्जन भारद्वाज, प्रभु प्रिंस और दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रेस वार्ता ने यह संदेश दिया कि भाजपा आने वाले दिनों में विकास और जनकल्याण को लेकर जनता के बीच मजबूती से उतरने के लिए तैयार है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260