कोलकाता के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। 25 से 27 जुलाई तक चले इस आयोजन में **रुद्राणी रानी** ने **सिल्वर मेडल** और **इकरा क़मर** ने **ब्रॉन्ज मेडल** जीतकर भागलपुर का नाम रोशन किया है।

रुद्राणी रानी इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने 14 वर्ष के आयु वर्ग में 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं इकरा क़मर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी **भागलपुर अकैडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब** की सदस्य हैं।
इस बड़ी उपलब्धि पर जिला कराटे संघ भागलपुर के अध्यक्ष **शिहान मो. मसीउल ओला** ने जानकारी दी कि यह दोनों बालिकाएं पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई थीं और उन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से न सिर्फ भागलपुर बल्कि पूरे बिहार और भारत का मान बढ़ाया है।
बधाई देने वालों में जिला कराटे संघ के महासचिव **मनीष कुमार शर्मा**, कोषाध्यक्ष **बाल्मीकि कुमार**, स्कूल की प्राचार्या **डा. जिनत प्रवीन**, नाथनगर विधायक **अशरफ सिद्दीकी** और शहर के कई मीडियाकर्मी शामिल हैं।
इस उपलब्धि से ये बेटियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
