बाढ़

नारायणपुर प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के बाढ़ग्रस्त लोगों ने आपदा राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत डीएम, सांसद अजय कुमार मंडल सहित संबंधित विभागों से की है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जीआर (ग्रेच्युटस रिलीफ) सूची में नाम होने के बावजूद अब तक अधिकांश परिवारों को राशि नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

समाजसेवी गौतम कुमार ऋषि ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही और मनमानी के कारण गरीब एवं असहाय परिवार दर-दर भटक रहे हैं। कई बार प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राहत राशि नहीं दी जा रही है। वहीं नुरूद्दीनपुर के राजेश कुमार सुमन ने कहा कि जीआर सूची में दर्ज राशनकार्डधारियों के नाम साफ-साफ अंकित हैं, फिर भी उन्हें लाभ से वंचित रखा गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि राशि उपलब्ध कराने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली भी की जा रही है। इससे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि यदि जल्द ही उन्हें राहत राशि नहीं दी गई, तो आगामी विधानसभा चुनाव में वे सामूहिक रूप से वोट बहिष्कार करेंगे।

लोगों ने स्पष्ट कहा कि आपदा की घड़ी में जब सरकार की मदद की सबसे अधिक जरूरत है, तब इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार के कारण गरीबों की पीड़ा बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे।

बाढ़

यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है और बाढ़ पीड़ितों की नाराजगी विधानसभा चुनाव में असर डाल सकती है।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *