बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया है। पटना के एक निजी अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या के बाद उसके गैंग द्वारा बदले की योजना बनाई जा रही थी। इसी सिलसिले में बक्सर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिले में एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दालसागर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की। मौके से तीन देसी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, चार मोटरसाइकिल, छह एंड्रॉयड मोबाइल, हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे आरी, स्क्रू, छेनी, फाइल रेती, गोल प्लेट और लोहे की सामग्री बरामद की गई। यह गन फैक्ट्री दिनेश यादव नामक व्यक्ति के घर में चलाई जा रही थी, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस कार्रवाई में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो मुंगेर जिले के हैं, जबकि चार बक्सर जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। इन सभी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में दुर्गेश उपाध्याय का नाम सबसे अहम है, जो कुख्यात चंदन मिश्रा गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। पुलिस को आशंका है कि चंदन मिश्रा की हत्या का बदला लेने के लिए ही यह गैंग बक्सर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।
शुभम आर्य ने बताया कि दुर्गेश उपाध्याय से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। वह चंदन मिश्रा की हत्या से आक्रोशित था और अपने गैंग के साथ मिलकर बक्सर में बड़े अपराध की योजना बना रहा था। लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई और छापेमारी कर पूरी साजिश को नाकाम कर दिया गया।
हालांकि इस मामले का मुख्य सरगना और गन फैक्ट्री का मालिक दिनेश यादव अभी भी फरार है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश होगा, बल्कि यह भी सामने आएगा कि ये हथियार किन लोगों तक पहुंचने वाले थे।
इस कार्रवाई से बक्सर में एक बड़ी आपराधिक घटना होने से टल गई। पुलिस की तत्परता और खुफिया जानकारी के चलते एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हो सका और अपराधियों के मंसूबे नाकाम हो गए। अब देखना यह होगा कि दिनेश यादव की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क की और कितनी परतें खुलती हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260